रांची | रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने लोकभवन की अनुमति के बाद स्नातकोत्तर प्राणि विज्ञान (जूलॉजी) विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोहित श्रीवास्तव को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी-एग्जाम) के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. विकास कुमार व्यक्तिगत कारणों से लंबे समय से ओएसडी पद से अलग रह रहे थे, जिसके चलते पद खाली था और विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तंत्र को सुचारु रखने के लिए नए अधिकारी की जरूरत महसूस हुई। डॉ. रोहित सोमवार को योगदान दे देंगे। उनकी नियुक्ति से परीक्षा संबंधी कार्यों में गति आएगी।


