रांची | झारखंड के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन डॉ. स्व. केके सिन्हा के पुत्र हेमंत कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू का शनिवार को दोपहर में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वर्षों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। उनके निधन की सूचना फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह ने दी। हेमंत कुमार सिन्हा डॉ. केके सिन्हा के इकलौते पुत्र थे। विकास सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को नामकुम स्थित स्वर्ण रेखा नदी के किनारे मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा बूटी रोड स्थित आवास मानसरोवर से मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।


