डीएसपी के रीडर को नहीं मिली जमानत

रांची| भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान को अदालत से झटका लगा है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत ने आरोपी रीडर की ओर से दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने 28 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। रीडर को एसीबी ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार का नाम एफआईआर से हटाने या मामले को कमजोर करने के एवज में ली जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *