जेएलकेएम : पदयात्रा रामगढ़ पहुंची, 9 को रांची में प्रदर्शन

रांची| शीतकालीन सत्र के बीच झारखंड की राजनीति गरमाई हुई है। इसी कड़ी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की राज्यस्तरीय पदयात्रा तीसरे दिन शनिवार को 90 किलोमीटर यात्रा तय कर रामगढ़ जिले में प्रवेश कर गई। हजारीबाग सदर से शुरू हुई यह यात्रा डेमोटांड़, मोरांगी होते हुए चरही मोड़ तक पहुंची। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि खतियान की मांग पर संगठन कटिबद्ध है और छात्रों के अधिकारों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। केंद्रीय सचिव दीपक ने बताया कि पदयात्रा नौ दिसंबर को बूटी मोड़ (रांची) पहुंचेगी, जहां से बड़ी संख्या में छात्र-कार्यकर्ता विधानसभा तक मार्च कर धरना देंगे। इस क्रम में प्रदर्शन भी किया जाएगा। पदयात्रा में देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, राजदेश रतन, पूजा महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, दिनेश साहू, कृष्ण यादव, उदय मेहता, संजय महतो, सूरज साहू सहित कई पदाधिकारी और छात्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *