रांची| डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस भवन में मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एआईसीसी के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब द्वारा परिकल्पित संविधान पर आज लोकतंत्र विरोधी ताकतों द्वारा लगातार हमले किए जो रहे हैं। कांग्रेस द्वारा संविधान की रक्षा के लिए छेड़ी गई लड़ाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में संविधान की मुख्य भूमिका है। संविधान का निर्माण बाबा साहब के प्रयासों से संभव हो सका।


