70 वितरकों का किया निबंधन

रांची | दैनिक भास्कर कार्यालय में शनिवार को रांची के समस्त वितरक साथियों के लिए झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुनः पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। श्रम विभाग, डोरंडा के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अख़बार विक्रेताओं का निबंधन किया। रांची के विभिन्न सेंटरों से करीब 70 वितरक शामिल हुए और सभी का पंजीकरण पूरा हुआ। कार्यक्रम के दौरान वितरकों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने दैनिक भास्कर प्रबंधन और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। वितरकों का कहना है कि यह योजना उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *