आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए बच्चों को दूसरे धर्म का सम्मान करना सिखाएं

वाईएमसीए के तत्वावधान में कांटाटोली स्थित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर परिसर में एक दिवसीय सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका मूल विषय “आपसी सौहार्द क्यों और कैसे’ था। सम्मेलन में ईसाई समुदाय से रेव्ह. अनूप इंदवार, मुस्लिम समुदाय से मुफ्ती जमील अहमद और ब्राह्मण समाज से मनोज कुमार पांडे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। वक्ता मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आपसी सौहार्द और प्रेम को बनाए रखने के लिए हर माता-पिता को अपने बच्चे को दूसरे धर्म का सम्मान करना सिखाना चाहिए। तभी समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा रहेगा। वक्ता रेव्ह अनूप इंदवार ने कहा कि हम सब भारतीय है और भिन्न-भिन्न धर्म के लोग इस देश की खूबसूरती है। धर्म केवल मनुष्य की भलाई ही सिखाता है। मुफ्ती जमील अहमद ने कहा कि घर से ही समाज बनता है और अगर घर से मिलने वाली शिक्षा में कमी होगी तो समाज बनने में उस घर के लोगों का योगदान भी अयोग्य होगा। हम सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने धर्म की इबादत करते हुए दूसरे धर्म के साथ आपसी सौहार्द बनाए रखना है। सम्मेलन में वाईएमसीए के वर्तमान अध्यक्ष विनय जॉन, एसोसिएट जेनरल सेक्रेटरी मनोज बागे, सचिव आशीष टोपनो, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज, प्रोजेक्ट मैनेजर शीतल केरकेट्टा, सलोमे उम्लाफ, मुमताज कुरेशी समेत अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *