अमृतसर| महाजन सभा रानी का बाग की बैठक सेक्रटरी सुभाष महाजन के निवास स्थान पर हुई। जिसमें पूर्व प्रधान सतीश महाजन मुख्य रूप से शामिल हुए। मीटिंग से पहले गायत्री मंत्र का गुणगान किया गया। इस मौके पर गुलशन महाजन द्वारा पूर्व प्रधान सतीश के सभा में भाग लेने पर स्वागत किया। गुलशन महाजन ने कहा कि महाजन बिरादरी जरूरतमंदों की सेवा करती है और करती रहेगी।


