श्री मुक्तिनारायण मंदिर, ग्रीनफील्ड, मजीठा रोड, अमृतसर में स्वामी मुकुंद हरि महाराज और स्वामी रघुबीर हरि जी की पावन स्मृति में आयोजित दो दिवसीय श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन श्री राधे-गोबिंद जी एवं परम श्रद्धेय सद्गुरुदेव संकीर्तन सम्राट स्वामी श्री मुकुंद हरि जी महाराज तथा स्वामी श्री रघुबीर हरि जी को समर्पित है। सम्मेलन के प्रथम दिवस, 6 दिसंबर की प्रातःकालीन गोष्ठी में विभिन्न स्थानों से पधारे प्रतिष्ठित कीर्तनकारों ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण हरिनाम संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं को आनंदित किया। यह आयोजन 7 दिसंबर तक चलेगा।


