शहीद उद्यम सिंह नगर, गली नंबर 5 में शनिवार को बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित 11वां महान कीर्तन दरबार करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे हुआ, जो देर रात 12 बजे तक लगातार चलता रहा। इस अवसर पर प्रसिद्ध ढाडी जत्थे, महान रागी जत्थों तथा ज्ञानी कथावाचकों ने गुरबाणी, कीर्तन और गुरु इतिहास का अमृतमयी रस पान कराते हुए संगतों को निहाल किया। पूरे वातावरण में ‘वाहेगुरु’ नाम और कीर्तन की मधुर ध्वनियों से एक पवित्र दिव्यता व्याप्त रही। इलाके की संगतों ने भारी संख्या में पहुंचकर समागम को सफल बनाया। इस अवसर पर संगत के लिए लंगर प्रसाद का अटूट प्रबंध किया गया।


