बाबा भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर अमृतसर कैंट में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका नेतृत्व दलित सुरक्षा सेना भारत के राष्ट्रीय प्रधान शब्बीर द्राविड़, राष्ट्रीय चेयरमैन संजीव अटवाल और पंजाब प्रधान रोहित खोखर ने किया। समाजसेवी दीपक शैली ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। शहर की महान हस्तियों ने बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। संस्था ने दीपक शैली को सम्मानित किया। शैली ने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।


