रब दे बंदे वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से 9 दिसंबर को क्रिसमस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकली जाएगी। गोल्डन गेट से निकाले जाने वाली शोभायात्रा सुल्तानविंड प्लाट में जाकर समाप्त होगी। इसी को लेकर पास्टर सुखदेव गिल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें चेयरमैन जेम्स पाल गिल, सचिव पास्टर साजन गिल, कोषाध्यक्ष पास्टर रूप सिंह, सलाहकार पास्टर हैप्पी खोसला मुख्य रूप से शामिल हुए।


