35 तोले सोने के गहने, 2 हजार डॉलर चोरी के मामले में केस

आनंद नगर में एनआरआई बुजुर्ग जसविंदर कौर के घर से 35 तोले सोने के गहने और दो हजार अमेरिकी डॉलर चोरी करने के मामले में थाना-1 की पुलिस ने पीड़िता की फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता लगा कि एनआरआई महिला की फ्रेंड ही उनके घर की देखरेख कर रही थी और उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बुजुर्ग जसविंदर कौर ने बताया कि उनके पति आर्मी से रिटायर्ड अफसर थे। कुछ साल पहले उनका निधन हो गया था। वे एक महीना पहले ही विदेश से लौटी थीं। वीरवार को सुबह 11 बजे वे जनता कॉलोनी के पास मिलिट्री एरिया में कुछ सामान लेने गई थीं। जब दोपहर 2 बजे घर लौटीं तो घर के बाहर ताला लगा था, लेकिन अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनके घर से करीब 35 तोले सोने गहने और दो हजार अमेरिकी डॉलर चोरी हो गए थे। गहनों में सोने की 6 चूड़ियां, 3 जोड़ी टॉप्स और एक हार शामिल था। इसके बाद कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई तो एएसआई जसविंदर +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *