बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड फाउंडेशनल स्टेज ने इंडियन आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे मनाया। जिसमें एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने इंडियन आर्म्ड फोर्सेस का झंडा बनाया और उसे रंगा। साथ ही अपने चित्रों पर फ्लैग डे का लोगो लगाया। यह कार्यक्रम बड़ी उत्सुकता और आनंद के साथ आयोजित किया गया और सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। हेडमिस्ट्रेस रितु स्याल ने कहा कि छोटे विद्यार्थियों ने बड़ी रुचि और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य डीपी गुलरिया ने कहा कि फ्लैग डे का उत्सव विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना पैदा करता है।


