आईएमए ने 2 मेधावी छात्रों की दी मदद

जालंधर | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जालंधर चैप्टर ने दो मेधावी छात्रों को आर्थिक मदद दी। चैप्टर प्रधान डॉ. एसएस भूटानी और सेक्रेटरी डॉ. पूजा कपूर की अध्यक्षता में आईएमए जालंधर ने जीएनडीयू के बीटेक पाठ्यक्रम के 5वें सेमेस्टर के छात्र सनी पंडित और लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रही छात्रा नंदिनी शर्मा की फीस दी। क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने सभी का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *