बाल दिवस पर कार्यक्रम करवाने का विरोध

पंजाब सरकार द्वारा 12 दिसंबर को लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम की मनिंदर पाल सिंह गुम्बर, साहिब सिंह ढिल्लों और महेशइंदर सिंह धामी ने निंदा की। उनका कहना था कि स्कूलों में बच्चों से साहिबजादों के किरदार करवाना सिख परंपराओं और शहादत की पवित्रता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सिख इतिहास को विकृत करने वाली सरकारी कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं। सिख समुदाय दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को “बाबा जी” कहकर सम्मान देता है। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से ऐसे कार्यक्रम रद्द करने और बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की भागीदारी रोकें, ताकि सिख सिद्धांत और परंपराएं सुरक्षित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *