Eva Hospital, लुधियाना ने स्वास्थ्य क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) के तहत आधिकारिक एम्पैनलमेंट प्राप्त करना और कनाडाई दंपत्ती का सफल रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण करना। NABH-मान्यता प्राप्त Eva Hospital लंबे समय से उच्च-स्तरीय चिकित्सा सेवाओं, उत्कृष्ट क्लिनिकल परिणामों और पारदर्शिता के लिए जाना जाता है। ECHS एम्पैनलमेंट एक कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान किया जाता है। इस एम्पैनलमेंट से अब प्रदेश के पूर्व सैनिक और उनके परिवार कैशलेस सुविधा के साथ विश्वस्तरीय उपचार प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल का ऑर्थोपेडिक्स एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग, डॉ. तनवीर भुटानी के नेतृत्व में, उत्तर भारत के शीर्ष केंद्रों में गिना जाता है। रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, स्पोर्ट्स इंजरी केयर और ट्रॉमा सर्जरी में उनकी विशेषज्ञता ने हजारों मरीजों को नया जीवन दिया है। साथ ही, IVF और स्त्री रोग विभाग-डॉ. शिवानी भुटानी के नेतृत्व में उन्नत प्रजनन उपचार, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी मैनेजमेंट में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। कनाडा के भुपिंदर सिंह मोदगिल और अमरजीत मोदगिल गंभीर घुटने के दर्द से परेशान थे तथा दुनिया भर में इलाज के विकल्प तलाशने के बाद उन्होंने Eva Hospital चुना। उन्नत रोबोटिक तकनीक और डॉ. भुटानी की सटीक सर्जिकल विशेषज्ञता के कारण दोनों ने बेहद कम दर्द, उत्तम एलाइनमेंट और तेज रिकवरी का अनुभव किया। कुछ ही दिनों में दोनों बिना दर्द के चलने लगे।


