लुधियाना| न्यू सुभाष नगर स्थित हर्ष विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन एचवीएम स्कूल के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचवीएम ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल प्रगति कपूर ने मशाल प्रज्वलित करके किया। खेलों का आगाज करते हुए सभी सदनों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथियों को सलामी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रेजिडेंट डीपी शर्मा, डायरेक्टर मीना शर्मा, प्रबंधक कमेटी के सम्मानित सदस्य मानविंदरपाल, गुर सिमरनप्रीत कौर और सुभाष पाहुजा ने आकाश में बैलून छोड़कर फनाथॉन 2025 का शुभारंभ किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे हर्डल रेस, रिले रेस, ब्लॉक रेस, पिक ड्राप रेस आदि के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम की शुरुआत पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना से और अंत पंजाब के लोकनृत्य भंगड़ा से किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल शैलीका ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर अभिनन्दन किया। डीपी शर्मा ने कहा की खेल वह साधन है जिससे मनुष्य अपने शरीर को व अपने मन को स्वस्थ रख सकता है।


