लुधियाना|न्यू प्रेम नगर, पीएयू गेट नंबर 4 के सामने स्थित श्री दक्षिणेश्वरी महादेव मंदिर में आज अध्यात्म और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शनिदेव महाराज जी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के मुख्य सेवादार राजीव टंडन ने बताया कि समारोह का शुभारंभ आज दोपहर 1 बजे होगा। विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के बीच भगवान शनिदेव मंदिर में अपना दिव्य स्थान ग्रहण करेंगे।


