जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 9 दिसम्बर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी। इसलिए जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 09 दिसम्बर को होने वाली जलापूर्ति 10 दिसम्बर को तथा 10 दिसम्बर को होने वाली जलापूर्ति 11 दिसम्बर को की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 9 दिसम्बर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी । इन क्षेत्रों में 10 दिसम्बर को की जाने वाली जलापूर्ति 11 दिसम्बर को एवं 11 दिसम्बर को की जाने वाली जलापूर्ति 12 दिसम्बर को होगी।


