ईको फ्रेंडली पब्लिक ट्रांसपोर्ट:बीसीएलएल इंदौर, उज्जैन व सागर के लिए इलेक्ट्रिक बसें जल्द; चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड पहली बार पूरी तरह इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। अमृत 2.0 मिशन के तहत मिली 22 नई इलेक्ट्रिक बसें इंदौर, उज्जैन व सागर रूट पर चलाई जाएंगी। बीसीएलएल जल्द टेंडर निकालकर एजेंसी तय करेगा। जो एजेंसी बस चलाएगी, वही आईएसबीटी और हलालपुर में चार्जिंग स्टेशन भी बनाएगी। अभी तक इंटरसिटी कनेक्टिविटी सूत्र सेवा के पुराने डीजल मॉडल पर चल रही थी। सूत्र सेवा की शुरुआत अगस्त 2018 में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुई थी। उस समय 127 बसों की मंजूरी मिली थीं। करीब 110 बसों का संचालन होने लगा था, लेकिन इन बसों की खराबी और मेंटेनेंस को लेकर काफी शिकायतें थीं। लिहाजा, धीरे-धीरे ये बंद होती चली गईं। आज मुश्किल से 40 बसें ही संचालित हो रही हैं। ऑपरेटिंग एजेंसी ही बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाएगी नहीं चल पाई सूत्र सेवा
25 अगस्त 2018 को सूत्र सेवा की शुरुआत हुई थी। मकसद 16 नगर निगम और 4 नपा के बीच कनेक्टिविटी देना था। {बसों की कमी, पुराने मॉडल और मेंटेनेंस इश्यू के कारण इंटरसिटी कनेक्टिविटी कमजोर होती गई।
बसों में ये फायदा… डीजल का प्रयोग न होने से प्रदूषण कम होगा। {महिला- दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान। {सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और जीपीएस आदि की व्यवस्था रहेगी। सफल होने सही टाइमिंग जरूरी
सूत्र सेवा की टाइमिंग सही न होने के कारण ये सफल नहीं हो पाई। असल में प्राइवेट ऑपरेटर को प्रीमियम टाइम दे दिया जाता है। जैसे किसी को भोपाल से इंदौर या सागर जाकर एक दिन में ही लौटना है, तो प्राइवेट ऑपरेटर का टाइम उसके अनुसार रहता है। दोनों शहर के लिए सुबह 6.30 बजे बस मिलती है। यह 10 बजे तक पहुंचा देता है। लौटने के लिए दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लगातार बस मिलती हैं। ये सुविधाजनक होता है। भोपाल से कहां के लिए कितनी बसें टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही ये इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे भोपाल से इंदौर, उज्जैन और सागर के लिए इलेक्ट्रिक बसों की खरीदी के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर इन्हें चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-अंजू अरूण कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीसीएलएल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *