महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती की ऑनलाइन बुकिंग 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बंद रहेगी। दिसंबर के आखिरी सप्ताह और नए साल के पहले दिनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है। इस अवधि में श्रद्धालु ऑफलाइन अनुमति लेकर ही भस्मआरती में शामिल हो सकेंगे। समिति ने सुझाव दिया है कि श्रद्धालु कम से कम एक दिन पहले ऑफलाइन अनुमति ले लें। जिन्हें अनुमति नहीं मिल पाएगी, उनके लिए चलित भस्मआरती की व्यवस्था रहेगी।


