सागर| शहर के कृष्णगंज वार्ड में घरों के बाहर खड़ी 2 बाइकों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। आगजनी में दोनों बाइकें जल गईं। कृष्णगंज वार्ड निवासी पप्पू साहू के घर के सामने खड़ी बाइक में शुक्रवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के करीब एक घंटे बाद उसी वार्ड में कुंदन सेन के घर के बाहर खड़ी स्कूटी में भी आग लगा दी गई। स्कूटी के पास शराब की बोतल में भरा पेट्रोल मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों आगजनी की वारदातें सुनियोजित तरीके से की गई हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।


