तेजरफ्तार गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

गांव माड़ी नोअबाद अड्डे पर तेज रफ्तार थार गाड़ी चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। थाना भिखीविंड में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रजवंत कौर निवासी गांव भगवानपुरा खुर्द ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे उनका पति गुरभेज सिंह अपनी स्कूटी पर दूध बेचकर अलगो कोठी की तरफ से आ रहा था। जब वह गांव माड़ी नोअबाद के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भिखीविंड के एक अस्पताल ले जाया गया। हालत अधिक नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की जांच कर रहे एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी गाड़ी चालक हुसनप्रीत सिंह निवासी गांव नारली को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *