जीएनडीयू में छात्रों को एआई के उपयोग बताए

अमृतसर| शिक्षा में टेक्नोलॉजी के समावेश को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत, राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम यशोदा एआई के तहत फ्यूचर शिफ्ट लैब्स के सहयोग से आज गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू ) अमृतसर में एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से यह जानकारी दी गई कि एआई किस तरह शिक्षा, रोजगार और समाज को बदल रहा है। छात्रों ने एआई के दुरुपयोगों, जैसे-ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर धोखाधड़ी, फेक न्यूज और डिजिटल अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *