रतलाम-नागदा के यात्रियों को राहत:मुंबई-दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; आज रात रवाना होगी गाड़ी, कल सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी रतलाम

यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली और शकूर बस्ती के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रतलाम और नागदा के यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि इन दोनों स्टेशनों पर इन ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। 1. मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल (फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड AC)
ट्रेन 04001 (मुंबई से दिल्ली): यह ट्रेन आज यानी 7 दिसंबर (रविवार) को रात 11:30 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी। अगले दिन (8 दिसंबर) रात 8:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 04002 (दिल्ली से मुंबई): यह ट्रेन शनिवार रात दिल्ली से चल चुकी है और 7 दिसंबर की रात 9 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसका नागदा आगमन सुबह 10:15 बजे और रतलाम आगमन सुबह 11:05 बजे रहा। कोच: इसमें फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर और एसी-3 टियर कोच रहेंगे। 2. मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती सुपरफास्ट (स्लीपर और जनरल कोच भी)
ट्रेन 09003 (मुंबई से शकूर बस्ती): यह ट्रेन 7 दिसंबर (रविवार) और 8 दिसंबर (सोमवार) को सुबह 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी। ट्रेन 09004 (शकूर बस्ती से मुंबई): यह ट्रेन 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को सुबह 10:15 बजे शकूर बस्ती से चलेगी। नागदा आगमन: रात 9:50 बजे। रतलाम आगमन: रात 10:40 बजे। कोच: इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
मुंबई-दिल्ली स्पेशल: बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा और मथुरा। शकूर बस्ती स्पेशल: बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां और दिल्ली सफदरजंग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *