गुना में फिल्मी स्टाइल में पकड़ी 24 लाख की शराब:पुलिस को देख कट मारकर भागा ट्रक, पीछा कर दबोचा; गुप्त चैंबर बनाकर हो रही थी तस्करी

धरनावदा पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाईवे पर एक आयशर ट्रोलर ट्रक को पकड़ा है, जिसमें अंग्रेजी शराब की 301 पेटियां भरी हुई थीं। जब्त शराब की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई जा रही है। ड्राइवर ने पुलिस को देखकर ट्रक से कट मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात पासिंग ट्रक (GJ36 X 4410) में अवैध शराब ले जाई जा रही है। टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी की। ट्रक आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने रुकने के बजाय पुलिस की गाड़ी को कट मारा और ट्रक भगा ले गया। वह रास्ता बदल-बदल कर ट्रक घुमाता रहा। पुराने एबी रोड पर ग्राम रानीपुरा की पुलिया के नीचे आगे का रास्ता बंद था। यहां फंसने पर ड्राइवर और क्लीनर ट्रक छोड़कर पैदल भागे। पुलिस ने दौड़ लगाकर गिरते-पड़ते दोनों को पकड़ लिया। ट्रेलर में बनाया था गुप्त चैंबर
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली, तो ट्रोलर के आधे हिस्से में एक गुप्त पार्टीशन (चैंबर) बना हुआ था। इसे खोलकर देखा तो अंदर ‘बैगपाइपर’ अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी थीं। 24 लाख की शराब और 25 लाख का ट्रक (कुल 49 लाख रुपए)। धार के रहने वाले हैं तस्कर
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रितिक कटारा (24) और सूरज वसोनिया (20) के रूप में हुई है। दोनों धार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अंकित सोनी ने बताया कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *