सीहोर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी:न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज; कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रही

सीहोर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 50 मीटर के लगभग दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आगामी कुछ दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग ने शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सीएमएचओ डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने जिले की शहरी व विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों निर्देश दिए हैं कि शीत से संबंधित बीमारी की प्रभावी रोकथाम व नियंत्रण के लिए कार्य किया जाए। इमरजेंसी कॉल के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाए। स्वास्थ्य संस्था में पर्याप्त मात्रा में संबंधित दवाइयों एवं एंटीबायोटिक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल की क्षमता के अनुसार शीतघात के मरीजों के लिए व्यवस्था की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *