गजट नोटिफिकेशन जारी:शहर में 30 हजार ई–रिक्शा के लिए 7 जोन; सबके रंग भी अलग,परकोटे में मात्र 250 चलेंगे, 10 मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जयपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में चल रहे 30 हजार ई–रिक्शा को 7 निर्धारित जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन को अलग–अलग रंग कोड दिया गया है, जिसके आधार पर रिक्शा केवल अपने निर्धारित क्षेत्र में ही संचालित हो सकेंगे। इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहरड़ा ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ई-रिक्शा संचालन को नियमित करने के लिए अब क्यू-आर कोड अनिवार्य होगा। कलर कोडिंग के लिए 26 दिसंबर को टेंडर जारी होगा। सबसे अधिक पश्चिम जोन में 9,000 ई-रिक्शा (हरा रंग) चल सकेंगे। परकोटा क्षेत्र के लिए केवल 250 ई–रिक्शा की अनुमति दी गई है। कमिश्नर सचिन मित्तल इस योजना की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जोनवार क्षमता और क्षेत्रजोन 1 : सेंट्रल जोन क्षमता 2000 नारंगी क्षेत्र : सीकर रोड मुख्य मार्ग को छोड़कर दाहिनी तरफ का हिस्सा, विद्याधर नगर, विश्वकर्मा, शास्त्रीनगर, अंबाबाड़ी, बनीपार्क, संजय सर्किल, एमआई रोड, अशोक मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, हवा सड़क, सिविल लाइंस, सोडाला, हसनपुरा रोड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र। जोन 2 : पश्चिम जोन क्षमता 9000 हरा क्षेत्र : सीकर रोड से कमिश्नरेट, चौमूं पुलिया, झोटवाड़ा रोड, खातीपुरा रोड, क्वींस रोड, वैशाली, 200 फीट चौराहा से अजमेर रोड तक का मुख्य मार्ग। जोन 3 : दक्षिण जोन क्षमता 7500 पीला क्षेत्र : 200 फीट से अजमेर रोड होकर सोडाला तक का मार्ग, 22 गोदाम, सी–स्कीम, अशोक मार्ग से टोंक रोड के अंदर की ओर कौथून तक कमिश्नरेट सीमा। जोन 4 : पूर्व जोन क्षमता 5000 लाल क्षेत्र : कौथून सीमा से टोंक रोड यादगार तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, आगरा रोड मुख्य मार्ग से कमिश्नरेट सीमा तक। जोन 5 : उत्तर जोन क्षमता 6000 नीला क्षेत्र : एमआई रोड को छोड़कर अजमेरी गेट, संजय सर्किल, माउंट रोड, आमेर-दिल्ली रोड कमिश्नरेट सीमा तक, ट्रांसपोर्ट नगर। जोन 6- ग्रे-स्लेटी, 250 6- संजय सर्किल से स्टेशन रोड, पारीक कॉलेज, सिंधी कैंप। 7A– संजय सर्किल, माउंट रोड, गणगौरी बाजार, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, पुरानी बस्ती, फूटा कोट, गढ़ गणेश जी, ब्रह्मपुरी चौक, 12 भाइयों का चौराहा, चौगान चौराहा।7B – अजमेरी गेट, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, नेहरू बाजार से न्यू गेट व अजमेरी गेट तक। जोन 7- परकोटा क्षेत्र (7A ते 7E) क्षमता : 250 गुलाबी 7C – सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया चौड़ा रास्ता। 7D – बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, सूरजपोल गेट, गलता गेट चौराहा, रामगंज बाजार, घाट बाजार। 7E – बड़ी चौपड़, हवामहल बाजार, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, चारदरवाजा, गोविंददेवजी, जंतर–मंतर, सिटी पैलेस से घोड़ा निकास तक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *