SMS-हॉस्पिटल की पार्किंग बनी सुरक्षा के लिए खतरा:काफी सालों से खड़े लावारिस वाहन, ट्रैफिक पुलिस से मांगी गई मदद

राजस्थान के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल की पार्किंग उसकी ही सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। काफी सालों से हॉस्पिटल की पॉर्किंग में लावारिस वाहन खड़े हुए है। हॉस्पिटल पार्किंग प्रभारी की ओर से लेटर लिखकर ट्रैफिक पुलिस से लावारिस वाहनों को लेकर मदद मांगी गई है। पुलिस ने बताया कि SMS हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी (पार्किंग प्रभारी) डॉ. प्रवीण जोशी है। पार्किंग प्रभारी की ओर से SMS हॉस्पिटल की पार्किंग में खड़े लावारिस वाहनों की सूचना दी गई है। लेटर में बताया कि SMS हॉस्पिटल के धनवंतरी, मुख्य भवन, ट्रोमा और अस्थि रोग संस्थान में पार्किंग बनी हुई है। पिछले काफी सालों से कई टू-व्हीलर और फॉर्र व्हीलर वाहन बड़ी संख्या में पार्किंग में लावारिस खड़े है। सुरक्षा की दृष्टि से SMS हॉस्पिटल को भी खतरा बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस को लावारिस खड़े वाहनों की सूची देकर उठवाने के लिए मदद मांगी गई है। 32 लावारिस वाहन आए सामने
SMS हॉस्पिटल की ओर से भेज गए लेटर में तीनों पार्किंग में 32 लावारिस वाहनों को चिह्नित किया गया है। ये वाहन पिछले काफी लम्बे समय से खड़े है। हॉस्पिटल पार्किंग की जगह घेरने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से खतरा बने हुए है। हॉस्पिटल पार्किंग में खड़े वाहनों में 16 बाइक, 5 ऑटोरिक्शा, 1 टैम्पो, 5 स्कूटी और जीप सहित कुल 32 वाहन की सूची बनाकर भेजी गई है। जयपुर की ट्रैफिक पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की पॉर्किंग में खड़े लावारिस वाहनों को उठा ले जाकर जांच करने के लिए कहा गया हे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *