खरगोन के कृष्णा का राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चयन:अंडर 17 बालक वर्ग 4×100 मीटर रिले में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

खरगोन के कृष्णा सांवले का 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-17 बालक स्पर्धा में चयन हुआ है। वह 4×100 मीटर रिले दौड़ में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय स्पर्धा लखनऊ में आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्ज़ा और स्कूल कोच जोस पॉल ने बताया कि राष्ट्रीय स्पर्धा 12 से 17 दिसंबर तक लखनऊ में होगी। मध्य प्रदेश का दल 11 दिसंबर को भोपाल से लखनऊ के लिए रवाना होगा। कृष्णा खरगोन के सेंट जूद स्कूल के छात्र हैं। उनके परिजनों ने बताया कि कृष्णा की इस सफलता के पीछे प्रतिदिन सुबह-शाम तीन घंटे का कठोर अभ्यास है। कृष्णा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देते हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल और जिला शिक्षा कार्यालय में कृष्णा का सम्मान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे, सहायक संचालक सोनालिका अचाले, स्कूल मैनेजर थॉमस एमटी और प्राचार्य ट्रेसा डिसूजा ने कृष्णा की कड़ी मेहनत की सराहना की। कृष्णा के पिता मुकेश सावले कॉलेज में प्राध्यापक हैं, जबकि उनकी माता विजयलक्ष्मी पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षिका हैं। कृष्णा ने इससे पहले भी जिला, संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर ही उनका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *