झाबुआ में गोवंश काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश:सजेली जंगल में हिंदू संगठनों की सूचना पर 3 तस्कर गिरफ्तार; 5 गायें समेत हथियार बरामद

झाबुआ जिले में गोवंश काटने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मेघनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सजेली के घने जंगलों में यह अवैध गतिविधि चल रही थी। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गमनिया गमार झरनिया, दिनेश बदिया हेलोत पिपलखुंटा और एक नाबालिग शामिल हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान चार से अधिक गोवंश तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने 5 जिंदा गायें समेत एक दर्जन हथियार बरामद किया पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की है। इसमें पांच जिंदा गायें, दो मृत गायों के अवशेष, छह दोपहिया वाहन और एक दर्जन से अधिक धारदार हथियार शामिल हैं। जब्त गोवंश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2010 की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की बात कह रही है। पकड़े गए आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *