इंदौर में शादी के 10 दिन पहले लापता हुआ युवक:राजस्थान जाने का कहकर निकला, CCTV में बैग लेकर जाते दिखा; कॉल डिटेल से भी नहीं मिला सुराग

इंदौर के सांवेर में रहने वाला 28 वर्षीय युवक महावीर सिंह चुंडावत शादी के ठीक 10 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह 30 नवंबर की रात परिवार से राजस्थान आने की बात कहकर निकला था, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। दो दिन तक संपर्क न होने पर चिंतित परिवार इंदौर पहुंचा और गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी में वह बैग लेकर पैदल घर से निकलते दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद से कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप भी लगाया है। आखिरी बार रात में घर से निकला सांवेर के भवानी नगर निवासी महावीर सिंह चुंडावत 30 नवंबर की रात अचानक घर से बैग लेकर निकला। परिवार ने बताया कि वह इंदौर की सांई टूल्स कंपनी में काम करता था और 11 दिसंबर को उसकी शादी तय थी। घरवालों से उसने राजस्थान आने की बात कही थी, लेकिन न तो वहां पहुंचा और न ही रास्ते में किसी से संपर्क किया। परिवार ने दर्ज कराई गुमशुदगी महावीर के लापता होने पर परिवार 2 दिसंबर को सांवेर पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने दो दिन तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने खुद ही आसपास के सीसीटीवी चेक करवाए। फुटेज में महावीर अकेले पैदल जाते और बैग लेकर घर से निकलते हुए दिखाई दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने सभी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर भी जानकारी निकाली, लेकिन कोई पता नहीं चला। कॉल डिटेल से भी नहीं मिला सुराग परिवार ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। पिछले एक महीने में केवल परिवार, मित्रों और मंगेतर से ही बात हुई थी। किसी तरह का विवाद या तनाव सामने नहीं आया। परिवार ने युवक की मंगेतर से भी बात की, लेकिन उनके बीच भी कोई विवाद नहीं था। परिजनों ने मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया, जिसके बाद अधिकारियों ने सांवेर पुलिस को तुरंत रिपोर्ट देने और युवक की तलाश तेज करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *