मंगलम ज्वेलर्स में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत:पूजा के दीपक से लगी आग; उदयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

नीमच शहर के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार शाम को मंगलम ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक मनीष सिंहल की सास ललितादेवी (65) गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को इलाज के लिए उदयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह भीलवाड़ा निवासी प्रेमचंद्र अग्रवाल की पत्नी थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पूजा के दीपक से लगी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को ललितादेवी अपने निवास पर पूजा कर रही थीं। मंगलम ज्वेलर्स की पहली मंजिल पर ही दुकान मालिक मनीष सिंहल का परिवार रहता है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया आग की चपेट में आने के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें तत्काल उदयपुर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है; पुलिस शॉर्ट सर्किट सहित अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *