आयकर विभाग भोपाल की इन्वेस्टिगेशन टीम ने रविवार सुबह 7:15 बजे सागर में तीन स्थानों पर छापे मारे। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। जानकारी के मुताबिक, बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, नगर निगम सागर के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी तथा व्यवसायी राकेश छाबड़ा के घर पर टीम ने एक साथ दबिश दी। भोपाल से 50 अधिकारियों की टीम 25 गाड़ियों में सवार होकर सागर पहुंची थी।
आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि तीनों के पास बड़ी मात्रा में नकदी है। हालांकि आयकर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कार्रवाई में क्या-क्या बरामद हुआ, इसका भी खुलासा नहीं किया गया है।


