छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कई हाथियों की मौजूदगी है। 6 दिसंबर की रात जंगल से निकलकर एक हाथी छाल वन परिक्षेत्र के एडू परिसर के गांव के मंदिर में पहुंच गया। वह गेट तोड़कर अंदर भी आ गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। हाथी आने की जानकारी मिलने के बाद हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचे और सायरन बजाकर उसे जंगल की ओर भगाया गया। हाथी खाने की तालाश में कुछ देर तक वहां रहा। फिर सायरन बजते ही जंगल की तरफ चला गया। मित्र दल ने सायरन बजाकर दंगल भगाया 6 दिसंबर की रात करीब 10 बजे की घटना है। एडू बीट में एक दंतैल अकेला विचरण करते हुए गांव के ठाकुर देवरास मंदिर के पास आया और उसके गेट को तोड़कर भीतर चले गया। ऐसे में मंदिर में लगे CCTV कैमरे उसकी तस्वीर कैद हो गई। वह बार -बार गेट तोड़ने का प्रयास कर ही रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी हाथी मित्र दल को लगी तो सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में लगे सायरन बजाकर उसे मंदिर से बाहर निकाल कर जंगल की ओर भगाया। गांव में कराई गई मुनादी हाथी की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल ने पुसल्दा से बरभौना रास्ते पर सावधानी से आने-जाने के साथ ही पुसल्दा, एडू, खेदापाली, बहेरामुड़ा, चीतापाली, रामनगर क्षेत्र में भी मुनादी कराई है। ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके। वहीं बताया जा रहा है कि हाथी ने गांव के हरीशचंद राठिया के भी गेट को तोड़ने का प्रयास किया। लगातार कर रहे निगरानी इस संबंध में छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में छाल रेंज में 7 हाथी हैं। सभी हाथी अकेला विचरण कर रहे हैं। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।


