खैरागढ़-धमधा मार्ग पर दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार बड़ी ट्रक ने बाइक को 1.5 किमी तक घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत

खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। परशकोल चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने वाहन रोकने की बजाय स्पीड और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक में ट्रक को और तेज भगा रहा था, इससे शव और भी ज्यादा क्षत-विक्षत हो गया। लेकिन बाइक गाड़ी में बुरी तरह फंसी होने के कारण ट्रक को रोकना पड़ा। डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा
चश्मदीदों के मुताबिक फंसी हुई इक सड़क पर घिसटती हुई करीब डेढ़ किलोमीटर तक आगे बढ़ती रही। बाइक को घसीटते हुए गाड़ी गोरपा तक पहुंच गई, जहां जाकर वाहन को रोका गया। तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और युवक की शरीर भीषण रूप से क्षत-विक्षत हो चुका था। घटना को देख आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पकड़ा ट्रक ड्राइवर को
इसी बीच ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत धमधा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक जालबांधा, जिला दुर्ग का रहने वाला है। अपराध पंजीबद्ध की तैयारी
इस मामले में धमधा टीआई युवराज साहू ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस गई थी। अभी तक मृतक के परिजन नहीं आए हैं। पुलिस जांच कर रही है। ड्राइवर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। परिजनों के आने के बाद मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *