कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रैली की तैयारी पर चर्चा की:14 दिसंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महाभियान

कोटपूतली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी महाभियान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के तहत 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों पर केंद्रित थी। जिला प्रभारी फूलसिंह ओला मुख्य अतिथि थे, जबकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर की चर्चा संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी, एडवोकेट सतीश निमोरिया, विकास यादव, विकास सिंह शेखावत, महेंद्र रैगर, प्रधान महादेव यादव, भीमसिंह गुर्जर, राजू रैगर और यासीन खान सहित अन्य नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों को रैली में शामिल होने और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी ने किया। ये रहे मौजूद बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत और बलजीत यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव और सांवत गुर्जर, पीसीसी महासचिव देव कसाना, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, एससी विभाग जिलाध्यक्ष तारा पूतली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *