रीवा में घने कोहरे का प्रभाव:अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान, अभी फसलों को नुकसान नहीं

रीवा में सोमवार को घने कोहरे का प्रभाव है। जहां आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री नोट किया गया है। वहीं वातावरण में नमी 100% तक दर्ज की गई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है। 50 मीटर से ज्यादा दूर की चीज नजर नहीं आ रही है। जबकि रविवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री नोट किया गया था। लेकिन रविवार को कोहरे का प्रभाव सोमवार की अपेक्षा बेहद कम रहा। जहां कोहरे की वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी मशक्कत का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3% तक की गिरावट हो सकती है। ठंड और कोहरे के जबरदस्त प्रभाव के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। उधर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाले लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक रीवा में 15 जनवरी तक अच्छी-खासी ठंड पड़ने की संभावना है। कोहरे का प्रभाव भी बना रहेगा। वहीं अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। कभी मौसम शुष्क तो कभी कोहरे का प्रभाव रहेगा। रीवा के कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ कृषि वैज्ञानिक अजय कुमार पांडे ने बताया कि जिले में अभी फसलों की स्थिति अच्छी है। वर्तमान की स्थिति में फसलों को नुकसान नहीं है। कुछ समय बाद किसानों को 4 किलो प्रति एकड़ की दर से शाम के समय यूरिया का छिड़काव अपने में खेतों में करना होगा, जिससे फसलें काफी अच्छी हो जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *