धमतरी में CGPSC सफल अभ्यर्थियों का सम्मान:कलेक्टर ने तहसीलदार, DSP, डिप्टी कलेक्टर बने युवाओं को सराहा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सीजीपीएससी (CGPSC) परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने सम्मानित किया। इन अभ्यर्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है और वे अब तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देंगे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सभी चयनित अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीजीपीएससी 2024 के परिणाम घोषित होने के बाद से अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि ये सभी अभ्यर्थी धमतरी के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्तीर्ण हुए अधिकांश अभ्यर्थी शासकीय स्कूलों में पढ़े हैं, जो उनकी सफलता को और भी महत्वपूर्ण बनाता है। धमतरी जिले से अच्छे रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में वैभवी साहू, अनंत गुप्ता, मकेश्वर कंवर, आकाश महोबिया, डायमंड सिंह ध्रुव, वैभव नाग, कमल नारायण साहू और ज्योति साहू शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *