झालावाड़ में गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।
इस अवसर पर मंगलपुरा गुरुद्वारा साहिब में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 23 नवंबर को झालावाड़ के आनंद विहार गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई थी। इसका आयोजन कोटा सिक्ख वेलफेयर सोसायटी और गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा कोटा जंक्शन के तत्वावधान में किया गया था। प्रतियोगिता गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर आधारित थी। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार जीता। अन्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में मयंक लालवानी, गुरबाणी कौर, योग लालवानी, प्रणीत कौर, राजवीर सिंह, जसकिरण कौर, रणवीर सिंह, जतिन काशवनी, लवली छाबड़ा, तरणजीत कौर, कर्मजीत कौर, अस्मित सिंह, प्रभजोत कौर, अभिजोत सिंह, सुरजीत कौर, चित्रा हरपलानी और सतवंत कौर शामिल थे। पुरस्कार वितरण गुरुद्वारा साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह, सलाहकार प्रीतम सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह बग्गा, ज्ञानी प्रीतम सिंह, गुरु चरण सिंह, बलविंदर सिंह विट्ठल, लव लालवानी और अमनदीप सिंह राजा ने किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गुरु चरण सिंह ने किया।


