जयपुर में जहर खाकर युवक ने किया सुसाइड:ब्याज माफियाओं से था परेशान, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

जयपुर में जहर खाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह पिछले काफी समय से ब्याज माफियाओं के टॉर्चर से परेशान था। उसके मोबाइल में दो महीने पहले लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। माधोराजपुरा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ASI रोहिताश ने बताया- प्रताप नगर के सेक्टर-35 निवासी दाऊद मंसुरी (30) ने सुसाइड किया है। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ यहां किराए से रहकर पर्दे लगाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से फागी के माधोराजपुरा स्थित साइट पर पर्दे लगाने की कहकर निकला था। शाम करीब 5 बजे दाऊद मंसुरी ने माधोराजपुरा बस स्टेंड के पास फागी रोड पर बाइक खड़ी कर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह बाइक के पास ही बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उसे तुरंत प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने गंभीर हालत में उसे तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जयपुरिया हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर माधोराजपुरा थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दो महीने पहले लिखा सुसाइड नोट
मृतक के पास मिले उसके मोबाइल में दो महीने पहले लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा- मैं दाऊद मंसुरी पुत्र अब्दुल रज्जाक मंसुरी अपने होश हवास में यह पत्र लिख रहा हूं। मैं कर्ज वालों से परेशान होकर सुसाइड करने जा रहा हूं। सरपंच उर्फ खलीक और चन्दू इनसे परेशान होकर में यह पत्र लिख रहा हूं। और आज रात दिनांक 10/10/2025 को मैं आत्महत्या कर लूंगा। मैंने इनको असल से दोगुना ब्याज तक दे दिया है फिर भी यह नहीं मान रहे है। तो मैं इनसे तंग आकर यह कदम उठाने जा रहा हूं। मैं अपने घरवालों से गुजारिश करता हूं। मेरे बीबी-बच्चों को अच्छे से ध्यान रखे। दाऊद मंसुरी। घर से भागा, टॉर्चर से था परेशान
मृतक के मामा अब्दुल शम्मद ने बताया- उसने सुसाइड करने से पहले मोबाइल में फोटो खींचा सुसाइड नोट अपने दो-तीन परिचितों को भी भेजा था। उसने सरपंच उर्फ खलीक और चन्दू से करीब 10 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। रुपए चुकाने के बाद भी ब्याज पर ब्याज लगाकर रकम दोगुना कर दी थी। ब्याज माफियाओं के टॉर्चर करने के कारण करीब 6 महीने पहले दाऊद मंसुरी घर छोड़कर चला गया था। सांगानेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पर दो दिन बाद वापस लौट आया था। उसने दो महीने पहले आत्महत्या करने के विचार के चलते सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसकी फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रख ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *