2 माह से बच्चों को नहीं मिल रहा दूध:सीएम बाल गोपाल योजना में ठेकेदार की लापरवाही से आपूर्ति बाधित

डूंगरपुर में सीएम बाल गोपाल योजना के तहत बच्चों को पिछले करीब दो माह से दूध नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदार की लापरवाही और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की निगरानी के अभाव के कारण यह योजना प्रभावित हो रही है। जिले के 10 में से 9 ब्लॉकों के स्कूलों में मिल्क पाउडर पैकेट की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे डेढ़ लाख से अधिक बच्चे दूध से वंचित हैं। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत पंजीकृत ठेकेदार ने सत्र की शुरुआत में ही दूध पाउडर के पैकेटों की आपूर्ति की थी। इसके बाद, ठेकेदार ने अगस्त माह के बाद जिले के 10 ब्लॉकों में से केवल एक डूंगरपुर ब्लॉक में ही मिल्क पाउडर पैकेट की आपूर्ति की। शेष 9 ब्लॉकों के किसी भी स्कूल में मिल्क पाउडर की सप्लाई नहीं हुई है। डूंगरपुर जिले के शिक्षा विभाग ने ठेकेदार को जिले के 2,243 स्कूलों के 1,78,641 बच्चों के लिए 3,051 क्विंटल मिल्क पाउडर की मांग भेजी थी। हालांकि, ठेकेदार ने नवंबर माह में केवल डूंगरपुर ब्लॉक के 229 स्कूलों के 23,158 बच्चों के लिए 373 क्विंटल मिल्क पाउडर की ही आपूर्ति की।
शेष स्कूलों के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के लिए ठेकेदार द्वारा अभी तक कोई आपूर्ति नहीं की गई है। इस स्थिति के कारण इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को लगभग दो माह से दूध नहीं मिल पा रहा है, और उनके दूध के गिलास खाली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *