धौलपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:विरजा के बीहड़ में घेरकर दबोचा, हथियार भी बरामद

धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों और इनामी बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना आंगई और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश योगी उर्फ योगेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।
उसे विरजा गांव के बीहड़ में हथियारों के साथ पकड़ा गया है। योगी गुर्जर दस्यु धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने योगी के कब्जे से 2 अवैध हथियार, 16 जिंदा कारतूस, दो पट्टे और एक खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी धौलपुर, भरतपुर और मध्य प्रदेश के कई थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, किडनैप और हत्या सहित 19 गंभीर मामलों में वांछित था, जिनमें से 6 मामलों में उसकी तलाश थी। वारदात से पहले दबोचा
आरोपी आंगई थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस टीम ने बीहड़ में दबिश देकर उसे धर दबोचा। इस गिरफ्तारी में डीएसटी टीम के कांस्टेबल चरन सिंह और गजेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पिछले एक माह में जिला पुलिस अब तक 6 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, 24 आदतन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर शिकंजा कसा गया है। पूर्व प्रेमिका के ससुराल में की थी फायरिंग
एसपी सांगवान ने योगी गुर्जर के एक हालिया अपराध का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की रात को योगी ने ग्वालियर, मध्य प्रदेश के तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जर गांव में अपनी पूर्व प्रेमिका के ससुराल में फायरिंग की थी।
उसने बंदूक की नोक पर गर्भवती महिला का किडनैप कर लिया था और ससुराल के लोगों के साथ मारपीट भी की थी। उसकी पूर्व प्रेमिका की शादी 2024 में हुई थी। हालांकि, पुलिस ने 2 दिन बाद महिला को जंगल से बरामद कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *