देऊरा गांव में जुए का VIDEO:इस इलाके में सालों से खेला जा रहा, पुलिस बोली- हमें पता है

सिंगरौली के बैढ़न थाना क्षेत्र के देऊरा गांव में जुए का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब 15 से 20 लोग रात में जमीन पर पीली प्लास्टिक बिछाकर ताश के पत्तों पर हजारों रुपये का दांव लगाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जुआ लंबे समय से इस क्षेत्र में चल रहा है। सीएसपी पीएस परस्ते का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह वीडियो सिंगरौली जिले के किस थाना क्षेत्र का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वीडियो की पुष्टि होने पर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएसपी परस्ते ने यह भी जानकारी दी कि पुलिस जुआखोरी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। उन्होंने नवानगर क्षेत्र में एक बिल्डिंग में ताश केपत्तों से जुआ खेलते कई लोगों को पकड़े जाने का उदाहरण दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में होने वाली इस जुआबाजी से अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, जिस पर पुलिस की सख्त कार्रवाई से ही रोक लग पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *