वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में जाएंगे 5 हजार कार्यकर्ता:कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा-NDA की ताबूत में कील ठोकने के काम करेंगे,सरकार की जड़ हिल जाएगी

14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा होने जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को लेकर जिला कांग्रेस ऑफिस में बैठक हुई। इस बैठक में सीकर जिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। इसके लिए हर ब्लॉक अध्यक्ष को टारगेट दिया जाएगा। रैली में सीकर की आठ विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि हम NDA की ताबूत में कील ठोकने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि रैली को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर जिले से 5 हजार कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का टारगेट दिया है। ऐसे में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें तमाम ब्लॉक अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। इन्हें टारगेट दिया गया है। रैली में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों की भी पूरी मॉनिटरिंग होगी। कौन सी गाड़ी में कौन किसके साथ जाएगा इसका भी डेटा मेंटेन किया जाएगा। सुनीता ने कहा कि रैली के जरिए कांग्रेस पार्टी एनडीए की ताबूत में कील ठोकने का काम करेगी। हम केंद्र सरकार की जड़ हिला देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 की बात करते हैं। लेकिन वर्तमान में तो वह देश के हालात देखें। लोग महंगाई से परेशान है। फ्लाइट्स कैंसिल होने के चलते लोगों के जरूरी काम रह गए। इन पर ध्यान न देने की बजाय वह तो केवल पुतिन के स्वागत में लगे हैं। सुनीता ने कहा कि राजस्थान में भी पंचायत और निकाय चुनाव करवाने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। कभी परिसीमन के नाम पर तो कभी अन्य किसी कारण से चुनाव सरकार करवा नहीं पा रही। यमुना का पानी लाने को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धन्यवाद यात्रा कर चुके हैं लेकिन आज तक यमुना का एक लौटा पानी भी सीकर नहीं आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *