महाहुंकार रैली 26 दिसंबर को:भारतीय मजदूर संघ तैयारियों पर की चर्चा, कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय मजदूर संघ की झालावाड़ जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलवीर सिंह झाला ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री दिवाकर शर्मा ने किया। बैठक में झालावाड़ जिला पोस्टल विभाग में भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान हनुमान यदुवंशी को पोस्टल विभाग का संयोजक घोषित किया गया। संगठन ने 26 दिसंबर को होने वाली महाहुंकार रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसमें जयपुर विद्युत वितरण संघ, प्रसारण विद्युत श्रमिक संघ, राजस्थान विद्युत उत्पादन संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, राजस्थान रोडवेज फेडरेशन कर्मचारी संघ, ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ, राजस्थान टैक्सटाइल संघ और सहकारिता विभाग कर्मचारी संघ जैसी भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठन मंत्री लालचंद लोहार ने संगठनात्मक संबोधन दिया। कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम ने झालावाड़ जिले से जयपुर की हुंकार रैली को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक में जिला भारतीय मजदूर संघ के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में कृष्णपाल सिंह, जयसिंह, ऋषिराज, अरुण मेघवाल, दीपक शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *