भीलवाड़ा के हलेड रोड पर लंबे समय से गंदे पानी और टूटे सड़क के कारण परेशान लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों ने सड़क पर भरे गंदे पानी में बैठकर आवाज उठाई और नगर विकास न्यास पर लापरवाही का आरोप लगाया। हलेड रोड की हालत बदतर, हर जगह खड्डे यह मामला सदर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा–हलेड रोड का है। करीब 2 किलोमीटर के इस हिस्से में सड़क कई जगह से टूटी हुई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो गया है कॉलोनी का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा लोगों ने बताया कि पास की एक निजी कॉलोनी का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। यह पानी गड्ढों में भर जाता है और सड़क पूरी तरह कीचड़ से लथपथ हो जाती है। जलभराव और सीवेज की बदबू से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। रात में हादसे बढ़ रहे, कई लोग घायल दिन में गड्ढे नजर आ जाते हैं, लेकिन रात में स्थिति और खराब हो जाती है। कई लोग इन गड्ढों में गिर चुके हैं। कुछ लोगों को चोट आई है और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने कीचड़ में बैठकर जताया आक्रोश क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर विकास न्यास को कई बार इस समस्या से अवगत करा दिया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज उन्हें मजबूरन गंदे पानी के खड्डे में बैठना पड़ा है। करीब 1 घंटे तक लोगों ने गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया, इस दौरान लोगों ने यूआईटी सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। कई बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं – स्थानीय लोग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार नगर विकास न्यास को शिकायत दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।


