झुंझुनूं में कोहरे का असर:न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, 9 जनवरी के बाद बारिश के संभावना

जिले में तीन दिन मौसम रहने के बाद आज फिर से मौसम बदल गया है। झुंझुनूं समेत ग्रामीणों इलाकां में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया था। जिसका असर दिखाई दे रहा है। कोहरा छाने से एक फिर सर्दी क असर बढ़ गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले रविवार को दोपहर बाद चली उत्तरी हवाओं से मौसम बदल गया था। सुबह मौसम साफ रहा था। लेकिन दोपहर बाद जिले में उत्तर से आई सर्द हवा का दबाव बढ़ गया। इसके साथ ही बादल भी छा गए। शाम ढ़लने के साथ ही हल्का कोहरा छाने लगा था। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक जिले में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके बाद 9 जनवरी को नए नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन तक झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मेघगर्जना के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इससे एक बार फिर अंचल में सर्दी का असर बढे़गा। लोगां को कड़ाके की सर्दी का अहसास होगा। तामपान की बात करें तो पिलानी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.2 तथा न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *