चूल्हे पर रोटी बनाते समय झुलसी महिला:चिल्लाने लगी तो परिवार के लोगों ने आग को बुझाया

अलवर के रैणी थाना क्षेत्र के गांव पाड़ा में एक महिला चूल्हे पर रोटी बनाते समय गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि रैणी थाना क्षेत्र के पाड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय कृष्णा देवी रविवार शाम अपने घर पर चूल्हे पर रोटी बनाने में लगी थीर। अचानक कपड़ों में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। आग पर काबू पाया। तब तक वह काफी झुलस चुकी थी। अब जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *